रावतसर: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, चार जनों के खिलाफ रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के विकास दयाराम पुष्पा व सुनीता निवासी महलिया मलसीसर पर दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान व मारपीट कर घर में निकालने का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।