मैहर जिले के आमरपाटन तहसील अंतर्गत ताला थाना क्षेत्र के ग्राम विधुई खुर्द में रविवार तड़के सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय अनिल पटेल की मौत हो गई। सड़क के ऊपर झूल रही बिजली की एलटी लाइन के तार में गला फंस जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी संजय गाँधी अस्पताल रीवा मे उपचार के दौरान मौत हो गई