बांदा: चुंगी चैलेंज कप टूर्नामेंट का उद्घाटन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने फीता काटकर किया
Banda, Banda | Dec 26, 2025 बांदा मे चुंगी चैलेंज कप टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने फीता काटकर किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया है। इस दौरान खिलाड़ियों नें ताली बजाकर अभिवादन किया वहीं मौजूद दर्शकों के हुजूम मे भी उत्साह नजर आया है। भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।