इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने मनाया चिराग पासवान का जन्मदिन
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का 42वां जन्मदिन शुक्रवार को अलीगंज में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान ने अपने आवास पर की। उक्त जानकारी 10 बजे दी गई। कार्यकर्ताओं ने लोजपा संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, इसके बाद केक काटकर खुशियां मनाई।