सरेनी(रायबरेली)।भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है।इस मामले में पूर्व सरेनी विधायक अशोक सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पर जुबानी हमला बोला और उन्हें मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की नसीहत दी।अशोक सिंह ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी का एक वीडियो देखा,जिसमें वह कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के लिए कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते सुनाई दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति को अपनी भाषा और व्यवहार की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी की भाषा और मर्यादा का जरा भी ज्ञान नहीं है।पता नहीं वह जिला अध्यक्ष कैसे बन गए।अशोक सिंह ने यह भी कहा कि मंच पर
Rae Bareli, Raebareli | Jul 31, 2026