कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बम्हनी स्थित प्राथमिक शाला पुजारीपारा में एक महिला शिक्षिका द्वारा कक्षा कक्ष के भीतर धार्मिक प्रतीक लगाए जाने का आरोप सामने आने से विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में किसी भी राष्ट्रीय महापुरुष की तस्वीर नहीं है, जबकि एक विशेष धर्म से जुड़ा प्रतीक लगाया गया, जिससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।