सिवनी: सिवनी में यादव समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
Seoni, Seoni | May 24, 2026 सिवनी के राशि लॉन में यादव महासभा सिवनी द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार को कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य युवक-युवतियों के वैवाहिक परिचय के साथ समाज में एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने मंच के माध्यम से अपना परिचय दिया।