बालाघाट: चीनी में रास्ते के विवाद में सरपंच पर हमला, पुलिस पर गंभीर धाराएं नहीं जोड़ने का आरोप: एसपी से शिकायत
परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चीनी में रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्राम पंचायत चीनी की सरपंच प्रमिला उइके ने मंगलवार की 11 बजे क़रीब पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर थाना परसवाड़ा में दर्ज अपराध क्रमांक 84/26 में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने घटना की गंभीरता के अनुरूप मामला दर्ज नहीं किया है। शि