बेगूसराय: उलाव हवाई अड्डा में 2 मार्च को होगी प्रधानमंत्री की जनसभा, 1 मार्च की रात सांसद गिरिराज सिंह एवं DM व SP ने लिया जायजा
उलाव हवाई अड्डा में 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित की जाएगी। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। 1 मार्च की देर रात केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी मनीष ने जनसभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पीएम हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।