पिशाच मोचन कुंड में उतराता मिला युवक का शवः घंटों कवायद के बावजूद नहीं हो सकी शिनाख्त
पिशाचमोचन कुंड में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने पर हडकंप मच गया। पोखरे के पास पहुंचे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला, इसके बाद उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया। घंटों की कवायद के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।