सिगरा स्थित कार्यालय पर राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान को लेकर की प्रेसवार्ता
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अपने सिगरा स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान में एक बयान देकर देश के बनियों को चोर एवं मुनाफाखोर बताने का काम किया है। जिससे स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी की मानसिक संतुलन कमजोर हो गया है।