मौ: स्वीकृत सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटाने सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज।
ग्राम पंचायत अंधियारी कलां के सेखूपुरा के ग्रामीणों ने गुरुवार को 4 बजे गांव की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सेखूपुरा स्कूल से देहगवां स्कूल तक सड़क स्वीकृत है, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।