धमतरी: पुलिस लाइन के पास पीछे से आ रही बाइक ने सामने चल रही बाइक को मारी ठोकर, तीन लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव कंडेल निवासी तेज प्रकाश एक युवती के साथ अपने बाइक से गंगरेल की ओर से आ रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार हेमलाल ने उसे टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वही तीनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है।