मैनपुरी: मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर साधा निशाना
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने पत्रकारों से वार्ता की वहीं लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर से रोड शो किया था जिस पर डिंपल यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा की बुलडोजर के माध्यम से लोगों को भय दिखाते है। आने वाले समय में पूरा प्रदेश बुलडोजर को नकारने का काम करेगा