मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से हुई घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम दिवनपुर निवासी महिला ईश्वर देवी पत्नी शकील गुरुवार को अपने पुत्र शिव कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। जैसे ही तारापुर के पास पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिस पर सवार महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया है।