मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
किशनी क्षेत्र के ग्राम महगमा निवासी सुमित पुत्र राजवीर व पुजारी पुत्र छोटेलाल गुरुवार को सुबह बाइक पर सवार होकर मैनपुरी से वापस अपने गांव जा रहे थे और जैसे ही ग्राम रामपिछा के पास पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई जिस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।