कार्यक्रम निरस्तीकरण को लेकर आयोजक शशिकांत शर्मा और पुलिस के बीच हुई बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल और फेसबुक पेज पर साझा किया, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक रूप से और तूल पकड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं।