मंझनपुर: मंझनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनी जनशिकायतें, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
मंझनपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जनशिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।