बलरामपुर: थाना ललिया अंतर्गत गंगापुर गांव में नाले में नहाते समय बाढ़ की पानी मे दो बालक डूबे परिजनों में मचा कोहराम
लालिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरपुर के मजरे गंगापुर गांव के धोबहा नाले में नहाते समय दो बच्चे गहरे पानी में चले गए जिससे डूबने से दोनो की मौत हो गई।तेज बहाव के चलते दोनों बच्चे गहरे पानी में बह गए काफी खोजबीन करने के बाद ग्रामीणों ने एक का शव धोबहा नाले से बरामद कर लिया गया है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर मथुरा चौकी प्रभारी पहुंच गये हैं।