आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में युवा संवाद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों के युवाओं के सवालों के जवाब जिज्ञासा समाधान सत्र में दिए। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मोहन भागवत ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी देश को आगे बढ़ाने का संकल्प ले चुकी है और दुनिया भी भारत से सीखने की जरूरत महसूस कर रही है।