जबलपुर: जमानत पर रिहा होते ही फिर पकड़ा गया धोखाधड़ी का आरोपी, व्यापारी को बोगस चेक देकर लगाई थी लाखों की चपत
कोतवाली थाना में दर्ज धोखाधड़ी के एक प्रकरण में पुलिस ने सूरज पटेल नामक आरोपी को जमानत पर रिहा होते ही गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक व्यापारी को बोगस चेक देकर 3 लाख रुपए हड़पने का आरोप है। पुलिस के अनुसार बीते 14 जून को वाहन चेकिंग के दौरान नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नयागांव ठेमी निवासी सूरज पटेल को पकड़ा गया था। वह कार में काली फिल्म लगाकर घूम रहा था। जब पुलिस टीम