पंचकूला: उपमंडल कालका में पहले समाधान शिविर का आयोजन किया गया
उपमंडल कालका में पहले समाधान शिविर का आज आयोजन किया गया। कालका उपमंडलाधीश लक्षित सरीन ने लोगों की विभिन्न तरह की लिखित शिकायतों को सुनया। शिविर में विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार कालका विवेक गोयल, नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा, एसीपी कालका जोगिन्दर शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ मनदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।