पंचकूला: घग्घर नदी मे बाहर से आकर नशा करने तथा अश्लीलता फैलाने से रोकथाम के लिए DCP पंचकुला को पंचकुला कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
रायतन क्षेत्र के गांव बुर्ज कोटिया, जल्लाह, फतेहपुर दीवानवाला, मगनी वाला, केदारपुर ढालुवाल रायपुर आदि के साथ लगती घग्घर नदी में बाहर से आने वाले लड़के एवम् लड़कियों ने क्षेत्र का माहौल ख़राब कर रखा है। नदी में आकर युवा नशा करते है और नदी में मौज मस्ती के नाम पे अश्लीलता फैलाई जा रही है और गंदगी फैलाते है। जिसके कारण हमारे क्षेत्र का माहौल ख़राब हो रहा है।