पंचकूला: सेक्टर 16 में संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सेक्टर 16 में संदिग्ध परिस्थितियों में ई रिक्शा चालक की मौत होने का मामला आज सामने आया हैं।ई-रिक्शा के हैंडल पर ई रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 16 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही हैं।