कटिहार: पकड़िया डी गांव में कीटनाशक के चपेट में आने से एक युवक की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोमवार की दोपहर 2:30 बजे एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। कीटनाशक के चपेट में आने से युवक हालत बिगड़ी थी। अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा जांच करने पर युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय कुमार के परिजन ने बताया कि खेत में लगे फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने युवक गया था और उसी के चपेट में आने से उसकी हालत गंभीर हुई थी।