पठारी सहित जिले में गणतंत्र दिवस पर रहेगा ‘शुष्क दिवस’, मदिरा बिक्री और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध पठारी सहित जिले मे कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने 26 जनवरी, सोमवार (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर पूरे जिले में 'शुष्क दिवस' घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय पर्व के सम्मान में जिले की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।