नावकोठी: कांग्रेस पार्टी का विभिन्न मांगों को लेकर नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन, निकाला गया आक्रोश मार्च
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफा बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री के इस्तीफा आदि मांग शामिल है।