कटकमसांडी: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक को लेकर प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण
उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर जिला प्रशासन और सड़क सुरक्षा टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। जांच में मासीपिढ़ी चौक, डेमोटांड़, मोरंगी और यूपी मोड़ पर तेज रफ्तार व अंधे मोड़ को दुर्घटनाओं का मुख्य कारण पाया गया। टीम ने एनएचएआई को साइनबोर्ड, रंबल स्ट्रिप और चेतावनी संकेतक लगाने का निर्देश दिया।