बरियारपुर: विश्व बाल श्रम निषेध ,जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर एसडीओ ने किया रवाना
शुक्रवार को 11:00 श्रम कार्यालय से अनुमंडल पदाधिकारी सदर मुंगेर कुमार अभिषेक ने विश्व बाल श्रम निषेध जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने बताया कि यह रथ गांव में जाकर लोगों को विश्व बाल श्रम निषेध पर जागरूक करेंगे। मौके पर श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश, प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी विक्रम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।