सरदारशहर: महिला मंडल गेस्ट हाउस के पास कुत्तों के काटने से 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने कराया पीएम
सरदारशहर के महिला मंडल गेस्ट हाउस के पास कुत्तों के काटने से संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। लहू लुहान अवस्था में युवक को जब मोहल्ले के लोगों ने देखा तो इस बात की जानकारी 108 एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस थाने में दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक सुभाष सिहाग और इएमटी संजय खीचड़ ने युवक को राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरो