इटावा: देशरमऊ गांव में DJ की आवाज कम करने को लेकर पड़ोसियों ने युवक को मारपीटकर किया घायल, मेडिकल करा जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Mar 28, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के देशरमऊ गांव में बीती रात आदित्य पुत्र दसरथ सिंह ने जब पड़ोस में बज रहे DJ की आवाज कम करने को लेकर कहा,तो पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।जिसके बाद घायल के पिता दसरथ ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई,वहीं थाना पुलिस ने घायल को चिकित्सालय भेजकर मेडिकल परीक्षण करते हुए मामले की जांच पड़ताल सुरु की।