घोड़ाडोंगरी: शोभापुर कॉलोनी में सिविल ऑफिस के सामने खड़ी पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
मंगलवार शाम लगभग 7 बजे घोड़ाडोगरी के शोभापुर कॉलोनी स्थित सिविल ऑफिस के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब रवि यादव नामक व्यक्ति की खड़ी पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।