उसावां थाना क्षेत्र में अहमद नगर रुखड़ा में ग्राम समाज की भूमि पर दबंग लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने का गुरुवार दोपहर 12 बजे से एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में खाली जमीन पड़ी है जो कि ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 155 है। जिस पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर रुकवाने की मांग की है।