महोबा: सालट टपरियन में रास्ते के विवाद पर दबंगों ने परिवार को पीटा, पुलिस पर रिश्वत लेकर कार्रवाई न करने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Apr 1, 2026 रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने पप्पू अहिरवार और उसके परिवार को लाठी-डंडों से पीट दिया। हमले में पप्पू का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर रिश्वत लेने और मामला दबाने का आरोप लगाया है। अब परिवार एसपी से न्याय की गुहार लगा रहा है।