आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका के गांधी मैदान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर समाजसेवी संदीप कुमार जय बमबम के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों ने महात्मा गांधी के जीवन, विचार और आदर्शों पर प्रकाश डाला।