बरेली: थाना प्रेम नगर क्षेत्र में नामचीन गुटखा कारोबारी के यहां आयकर विभाग की टीम ने किया छापा
थाना प्रेम नगर क्षेत्र निवासी नामचीन गुटखा कारोबारी के यहां आयकर विभाग की टीम का छापा।अमित भारद्वाज शहर के नामचीन गुटखा कारोबारी हैं। उनके राजेंद्र नगर और त्रिवटी मंदिर के पास स्थित मकानों पर आयकर की टीम ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि तड़के छह बजे टीम उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंची और कारोबारी को उनके त्रिवटी नाथ मंदिर के पास मौजूद आवास पर ले गई।