विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर वैशाली पुलिस एवं CAPF की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गुरुवार को बिदुपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने माइल पकड़ी गंगा घाट के पास छापेमारी कर लगभग 600 लीटर देशी शराब बरामद किया है।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की।