रायबरेली: भीतरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल महिला को जिला अस्पताल के चिकित्सक ने किया मृत घोषित
2 दिसंबर 2024 समय 5:00 बजे खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीतरी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से महिला फूलमती की हुई शिकार।परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी खीरों ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर एंबुलेंस के माध्यम से रायबरेली जिला अस्पताल किया गया रेफर। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ रोशन पटेल ने महिला को मृत घोषित कर दिया।