हाथरस: घंटाघर में दो आवारा सांडों की लड़ाई से दुकानदारों का सामान हुआ क्षतिग्रस्त, अफरा-तफरी में कई लोग चोटिल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित भीड़भाड़ वाले बाजार में शनिवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग दो सांड आपस में भिड़ गए इस घटना से बाजार में अपरा तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे! आपस में लड़ते-लड़ते दोनों सांड एक दुकान के अंदर घुस गए जिससे कई दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं !