आरोन थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर 18 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर ले जाने उसके साथ बलात्कार करने और फिर शादी से मुकरने वाले आरोपी अंकित कुशवाह निवासी पठार मोहल्ला आरोन को गिरफ्तार किया है। 16 नवंबर को थाना प्रभारी ने कहा, 5 नवंबर को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 15 नवंबर को युवती को दस्तयाब कर बयान दर्ज किए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।