महिदपुर: विकास की अनोखी मिसाल: वार्ड 13 में पार्षद की पहल पर जनता ने खुद हटाए अपने अतिक्रमण
सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों में अक्सर विवाद और प्रशासन की सख्ती देखने को मिलती है। लेकिन मध्य प्रदेश के महिदपुर के वार्ड क्रमांक 13, गणेश चौपाटी से जन-सहयोग की एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहाँ सुगम यातायात और बेहतर सड़क व्यवस्था के लिए लोगों ने स्वेच्छा से कदम आगे बढ़ाए हैं।गणेश चौपाटी क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने और चौड़ीकरण कार्