अकोढ़ी गोला: भूनदर बीघा में करंट हादसे में मृत युवक के परिजनों से मिले उपेंद्र कुशवाहा
भूनदर बीघा में करंट हादसे में मृत युवक के परिजनों से मिले उपेंद्र कुशवाहा। रविवार को दोपहर करीब तीन बजे रालोसपा (RLM) के प्रमुख नेता उपेंद्र कुशवाहा ग्राम भूनदर बीघा पहुंचे, जहां दो दिन पूर्व बिजली करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया जाता है कि करंट लगने के बाद युवक असंतुलित होकर हार्वेस्टर मशीन में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।