बारुन: ट्रेन हादसे में पिपरा के समीप रेलवे कर्मचारी की हुई मौत, यूनियन ने दिखाई संवेदनशीलता
रेलवे पावर हाउस सोन नगर के एक वरिष्ठ कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद रेल महकमे और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे पावर हाउस सोन नगर में कार्यरत कर्मचारी रामप्रसाद सिंह (उम्र लगभग 56 वर्ष) के रूप में हुई है।