बांसवाड़ा: कागदी पिकअप के पास सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति घायल पड़ा था, जिसे उपचार के लिए निजी वाहन से एमजी अस्पताल लाया गया
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कागदी पिकअप के पास में सड़क किनारे घायल हालत में अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ था वहां से गुजर रहे उज्जैन निवासी गिरिश भावसार ने उसे देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो घायल व्यक्ति को निजी वाहन से उपचार के लिए रविवार दोपहर 12:30 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।