कोडरमा: कोडरमा के सहाना गार्डन में शालिनी गुप्ता ने समर्थकों के साथ की बैठक, झारखंड सरकार के मंत्री सुदीप्त कुमार भी थे मौजूद
मंगलवार को 12 बजे शालिनी गुप्ता ने झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू की मौजूदगी में समर्थक मिलन समारोह आयोजित कर झामुमो में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। उनके इस कदम को जिले की राजनीति में एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।