हुज़ूर: ईटखेड़ी में प्राइवेट बैंक के रिकवरी एजेंट ने 31 महिलाओं से ₹1.13 लाख की ठगी की, आरोपी फरार
Huzur, Bhopal | Feb 9, 2026 भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में एक प्राइवेट बैंक के रिकवरी एजेंट द्वारा महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। समूह लोन की किस्त वसूलने के नाम पर आरोपी बैंककर्मी ने 31 महिलाओं से करीब 1 लाख 13 हजार रुपए वसूल कर बैंक में जमा नहीं किए और फरार हो गया|