हुज़ूर: ईटखेड़ी में छात्रा ने भभूत समझकर खाई चूहे मारने की दवा, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | Feb 9, 2026 भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में रहने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ने पूजा के बाद गलती से भभूत समझकर चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे भानपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई|