बारां: शाहबाद जंगल बचाओ आंदोलन के तहत पेंशनर भवन में अभिनंदन समारोह व प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
Baran, Baran | Apr 24, 2025 हरियाली और पेड़ों की ताजा हवा,नदियों का साफ पानी प्रकृति से मनुष्य को मिला एक अनुपम उपहार है जिसे हम ठुकराने में लगे हुए हैं।मनुष्य स्वयं अपने को मिला हुआ इनाम समाप्त करने में लगा हुआ है। लाखों पेड़ों की कटाई की जा रही है और नदियों में गन्दे नाले छोड़े जा रहे हैं। इन सभी के लिए आप और हम जिम्मेदार हैं।यह विचार पर्यावरण कार्यकर्ता रोबिन सिंह ने व्यक्त किये।