बेगूसराय: रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का प्रधानमंत्री ने वर्चुवल रूप से किया उद्घाटन, राज्यसभा सांसद रहे मौजूद
बेगूसराय में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रेलवे के परियोजनाओं के एकीकृत उद्घाटन और शिलान्यास के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का शुभारंभ किया. इस मौके पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा, नगर विधायक कुंदन कुमार, अमरेंद्र अमर समेत अन्य मौजूद थे.