बेगूसराय: गांधी स्टेडियम से चापाकल मरम्मती दल को DM ने हरीझंडी दिखाकर किया रवाना, 497 चापाकल मरम्मती का लक्ष्य
गांधी स्टेडियम से चापाकल मरम्मतीदल को डीएम रोशन कुशवाहा ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने बताया कि गर्मी का मौसम आने वाला है. ऐसे मौसम में लोगों को पीने के लिए पानी की दिक्कत ना हो, इसको लेकर जिले के खराब चापाकल को मररमती के लिए चिन्हित किया गया है. मररमती दल के लोग सभी चापाकल को एक महीने के अंदर मरम्मत करेंगे.